वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी हैं। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं दो सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई हैं।
स्नातकोत्तर परीक्षा की तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। काशी विद्यापीठ और संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं दो सितंबर से शुरू होंगी। इसमें पांच जिलों वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और चंदौली के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दो पालियों में तीन-तीन घंटे के प्रश्नपत्र होंगे। स्नातक परीक्षाओं के मध्य में ही स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तारीख भी घोषित की जाएंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा मानकों के साथ ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह ने बताया कि परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए परीक्षा का आयोजन होगा। स्नातकोत्तर की समय सारिणी भी जल्द जारी की जाएगी।