फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : पूर्व प्रधान की जलने से मौत, गोशाला में आग लगने पर गए थे पशुओं को बचाने

Fri, 12 Apr 2019 02:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मृत पूर्व प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आग लगने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, मृतक का भाई झुलस गया। वहीं इस हादसे में दो भैंस जल मरी और चार पशु बुरी तरह झुलस गए हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवाँ गांव निवासी पूर्व प्रधान बुधई राम(50) पुत्र स्व. झुरी के गोशाला में गुरुवार रात आग लग गई। जिसमें बधे पशुओं को बचाने के लिए बुधई और उनके बड़े भाई रिखई गए। गोशाला में बंधी भैंसों को बाहर निकालने में बुधई और रिखई झुलस गए।

बुधई गोशाला के अंदर ही झुलसने के कारण गिर गए। बुधई के पुत्र सतीश ने अपने पिता को गोशाला से बाहर निकाला। आनन फानन में बुधई को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बुधई की मौत हो गई। वहीं, झुलसे रिखई का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें