फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ ने पूर्वांचल डिस्कॉम के सभी बैंक खातों से निकासी पर लगाई रोक, ये रही वजह

Tue, 24 Sep 2019 02:16 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल डिस्कॉम) के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। लिहाजा, इन खातों में जमा-निकासी नहीं हो सकेगी। पूर्वांचल डिस्कॉम ने ईपीएफओ का 1,37,66,37,725 रुपये जमा नहीं किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सोमवार को विभाग में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस बताया कि यह मामला 2010-2014 का है। बकाया राशि जमा न होने पर ईपीएफओ ने सभी बैंक खातों मसलन आईसीआइसीआई, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक आदि को सीज कर दिया है। इसके खिलाफ  कानपुर स्थित ट्रिब्यूनल में अपील की गई थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। अब विभाग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है।

ईपीएफओ ने दर्जनों प्रतिष्ठानों को भविष्य निधि का पैसा जमा करने की नोटिस जारी किया था, इसमें पूर्वांचल डिस्कॉम भी शामिल था। नियमों के तहत देय राशि निर्धारित करते हुए आदेश पारित किया गया था, परंतु निर्धारित बकाया धनराशि अब तक कार्यालय में जमा नहीं कराई गई है। पूर्वांचल डिस्काम ने भी बकाया धनराशि जमा नहीं की, जिसके चलते कार्रवाई हुई। बैंक खाते सीज होने से अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन पर असर पड़ेगा और विकास कार्य भी बाधित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें