फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः मनियर नगर पंचायत की ईओ ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 06 Jul 2020 11:53 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थी। उन्होंने दो साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अधिशासी अधिकारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आई। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं।

लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया? इसमें कौन-कौन लोग हैं? पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर ड्राइवर से किस बात पर हुई थीं नाराज

मनियर नगर पंचायत से जुड़े लोगों के अनुसार बीते शनिवार को अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय व उनके चालक के बीच कोई बात हुई थी। वह अपने चालक से काफी नाराज थीं। नगर पंचायत पहुंचते ही उन्होंने अपने चालक को भगा दिया था और नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन कर दूसरा चालक बुलाया था।

वह चालक राय को मनियर से लगभग चार किलोमीटर दूर छितौनी ग्राम सभा तक छोड़कर लौट गया था। वहां से मणि मंजरी राय अपनी गाड़ी स्वयं ड्राइव करते हुए बलिया स्थित आवास विकास कॉलोनी के अपने मकान में पहुंची थी। इसके बाद वह मनिया नगर पंचायत नहीं गईं और सोमवार की देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
 

मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सुसाइड क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि उन्होंने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें स्वयं को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
देवेंद्रनाथ, पुलिस अधीक्षक, बलिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें