फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार छह द्वार से प्रवेश, सावन में दर्शन-पूजन का खाका खींचा

Tue, 09 Jul 2024 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार छह द्वार से प्रवेश मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने सावन में दर्शन-पूजन का खाका तैयार किया। काशीवासियों को भी इस बार सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन सुगम हो जाएंगे।
विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव के सबसे प्रिय मास सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी नई व्यवस्थाएं लागू होंगी। धाम के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब श्रद्धालुओं को छह द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही काशीवासियों के लिए भी काशीद्वार की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने सावन में दर्शन-पूजन का खाका तैयार कर लिया है। 21 जुलाई से शिव की नगरी काशी अपने आराध्य की आराधना में तल्लीन हो जाएगी। सावन में देश ही नहीं दुनिया भर से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए काशी आएंगे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने विशेष तैयारियां की हैं। धाम में पहली बार प्रवेश के लिए दो द्वार बढ़ाए गए हैं। साथ ही काशीवासियों को भी इस बार सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन सुगम हो जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर न्यास ने काशीवासियों के लिए नंदू फारिया गली से काशी द्वार तैयार किया है। वहीं, बाबा के लाइव दर्शन और पूजन करने वालों के लिए भी ऑनलाइन दर्शन-पूजन की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का ऑनलाइन रुद्राभिषेक और पूजन घर बैठे करा सकेंगे।

विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट, एप और धाम क्षेत्र में एलईडी पर दर्शन के इंतजाम रहेंगे। सावन के सोमवार, प्रदोष, पूर्णिमा पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण स्पर्श दर्शन नहीं हो सकेंगे। सावन के पहले सोमवार को देश भर के 18 राज्यों से 50 हजार से अधिक यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उनके लिए अलग से इंतजाम किए हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सावन में दर्शन-पूजन का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें सावन में होने वाली मंगला आरती और सुगम दर्शन के शुल्क में बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

धाम में ही मिलेगा माला, फूल, प्रसाद और दूध
हेल्प डेस्क से लेकर प्रसाद, फूल, माला और दूध की व्यवस्था धाम में ही रहेगी। कतारबद्ध होने वाले शिवभक्तों को प्रसाद लेने में दिक्कत नहीं होगी। धाम के अंदर ही बाबा को अर्पित करने वाला दूध, जल और प्रसाद खरीद सकेंगे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन-पूजन कराने के लिए स्टील की बैरिकेडिंग गंगा द्वार, दशाश्वमेध घाट से बांसफाटक, चौक से लेकर गेट नंबर चार तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें