तीन पाली में होगी परीक्षा
- पहली पाली-सुबह 8.30से 10.30 बजे
- दूसरी पाली-दोपहर 12.30 से 2.30 बजे।
- तीसरी पाली-शाम 4 से 6 बजे तक।
प्रवेश परीक्षा के विरोध में धरना जारी, कांग्रेस नेता ने किया समर्थन
कोरोना काल में हो रही बीएचयू की प्रवेश परीक्षा के विरोध में धरने पर बैठे ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य नीरज राय का धरना रविवार को भी जारी रहा। वहीं कांग्रेसी नेता संजीव सिंह ने बीएचयू पहुंचकर धरने का समर्थन किया और नीरज के सेहत की जानकारी ली। संजीव ने कहा कि कोरोना कॉल में परीक्षा कराना छात्रों के हित में नहीं है। इस दौरान उनके साथ छात्र नेता विशाल चौबे भी मौजूद रहे।