फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ी चेन, एक महिला की मौत, 217 संक्रमितों को मिलाकर 1464 हुए एक्टिव केस

Mon, 24 Aug 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की चेन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को 157 मरीज और चार लोगों की मौत के बाद रविवार को भी 217 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक महिला की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या 124 हो गई है।

विज्ञापन


 आईएमएसबीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कुल 3228 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सुभाष नगर मलदहिया निवासी 65 वर्षीय महिला की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हुई है। नए मरीजों में   रामनगर अस्पताल में एंबुलेंस चालक, जिला जेल में पांच और अस्थायी जेल में एक बंदी, दीनदयाल अस्पताल, मेडविन अस्पताल में भी मरीज मिले हैं।

इसके अलावा काशीराम आवास कॉलोनी, पीएचसी बड़ागांव, नरिया, अशोकपुरम कॉलोनी डाफी, शिवपुर सेंट्रल जेल में दो, काशी विश्वनाथ मंदिर में एक, अमर नगर माधोपुर सिगरा में भी एक मरीज मिला है। सुंदरपुर, सोनारपुरा अवध गर्वी, 39 जीटीसी में जवान, गांधीनगर कॉलोनी,वरुणा पुल, विराट एमएस मंडुआडीह, गिरी नगर बिर्दोपुर, रविंद्रपुरी,चुरामनपुर, नारायणपुर, कांशीराम आवास शिवपुर में तीन, मलदहिया, विष्णु नगर कॉलोनी अर्दली बाजार, आशीर्वाद हॉस्पिटल बिरदोपुर के साथ ही शिवदासपुर, डीएलडब्लू, सिद्धगिरीबाग सर्वोदय मंदिर में भी चार लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके अलावा जिला जेल में पांच कैदी,क्राइम ब्रांच में दो, चौकाघाट पीएएचसी, सनदहा बाजार में दो महिलाओं समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बंगाली टोला के पाटेश्वर में चार महिलाएं, गंगामहल में दो महिलाएं और एक पुरुष संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पांडेयपुर, दरेखु रोहनिया, हुकूलगंज, शास्त्री नगर, महमूरगंज, सीर गोवर्धन में लोग संक्रमित हुए हैं।

चांदमारी अस्थाई जेल में दो, दीनदयाल अस्पताल में एक, नई बस्ती हुकूलगंज, अगस्त कुंडा, टेढ़ी नीम, डीएलडब्लू कॉलोनी, पांडेयपुर, लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर के दो एंबुलेंस ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महावीर हाइट्स लहरतारा में रहने वाली दो नर्स भी संक्रमित हुई हैं।

इसके अलावा मेडविन हॉस्पिटल, एपेक्स हॉस्पिटल, मानस नगर कॉलोनी, ओम नगर कॉलोनी, हुकूलगंज,आशापुर, सरस्वती नगर कॉलोनी में रहने वाले लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 108 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अस्पताल में भर्ती 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।कुल 6729 मरीजों में अब तक 5141 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।  124 की मौत के बाद 1464 एक्टिव केस हैं। इधर, शनिवार को संक्रमित हुए 3 मरीजों के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पा रही है और उन्होंने जो फोन नंबर दिया है उस पर भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें