वाराणसी के सुंदरपुर स्थित नेवादा के जानकी नगर कॉलोनी में हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव के बंद घर को चोरों ने खंगाल दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे।
भेलूपुर पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को बहू की दहेज हत्या में पति समेत सास-ससुर और जेठ-जेठानी जेल में निरुद्ध हैं। तभी से घर बंद है। इंस्पेक्टर भेलुपुर रमाकांत दुबे ने 17 अगस्त को बहू प्रतिमा श्रीवास्तव ने जहर खाकर जान दे दी थी। प्रतिमा के भाई प्रतीक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।