फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट पर प्रवर्तन दल के जवानों ने खोमचा लगाने वाले युवक को पीटा, लोगों ने जताया विरोध

Thu, 18 Aug 2022 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बुधवार शाम सात बजे के करीब नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल के लोग नमो घाट पहुंचे। खोमचा-पटरी पर सामान बेच रहे लोगों को खदेड़ने लगे। इस दौरान खोमचा लगाने वाले युवक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमो घाट पर बुधवार देर शाम अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के प्रवर्तन दल में शामिल जवानों ने खोमचा लगाने वाले एक युवक सोनू साव (35) की पिटाई कर दी। इससे सोनू घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आदमपुर चौकी इंचार्ज ने उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उधर घटना के विरोध में मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध करते हुए पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।  बिहार के पठेर भभुआ निवासी सोनू राजघाट इलाके में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। घाट पर पटरी लगा कर खाने का सामान बेचकर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता है। शाम सात बजे के करीब नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल के लोग नमो घाट पहुंचे।

वहां खोमचा- पटरी पर सामान बेच रहे लोगों को खदेड़ने लगे। इस दौरान सोनू से प्रवर्तन दल के जवान उलझ गए। आरोप है कि अभी बातचीत का दौर चल ही रहा था कि प्रवर्तन दल में शामिल जवानों ने सोनू की पिटाई कर दी। इसके बाद मौजूद लोग हंगामा मचाने लगे। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें