फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह का समापन: वाराणसी के पुलिस आयुक्त बोले- बच्चे अपने अभिभावकों को लगातार जागरूक करते रहें

Sat, 04 Feb 2023 11:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के तरना स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को हुआ। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, एडीजी जोन राम कुमार, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। 
विज्ञापन
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सड़क सुरक्षा माह का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट न लगाने से बहुत से लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। शनिवार को तरना स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों और अपने आसपास रहने वालों को इसके बारे में लगातार जागरूक करते रहें। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया था। ‘अमर उजाला’ इस आयोजन में मीडिया पार्टनर रहा। समापन समारोह में एडीजी जोन राम कुमार ने कहा कि हम बीमारियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाह रहते हैं। जबकि सड़क दुर्घटनाओं से ज्यादा मौतें होती हैं। 

अजगरा विधायक ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने खुद अफसरों की मीटिंग ली और निर्देश जारी किए।

Trending Videos

5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस डॉ. गिरीश ने कहा कि परिवहन विभाग ने एक महीने में जिले भर के स्कूलों में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। यह एक सराहनीय पहल रही। परिवहन अधिकारी डा. कौशलेंद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।

समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह, उप परिवहन आयुक्त एके सिंह, ट्रक यूनियन से राजेश रूपानी, महिला व्यापार मंडल की सुनीता सोनी, माध्यमिक शिक्षक संघ के महेंद्र सिंह, एआरटीओ यूबी सिंह, श्याम लाल, सर्वेश चतुर्वेदी व सुधांशु रंजन, केकी मिश्रा, कन्हैया लाल गुप्ता व मिथिलेश सिंह और स्कूल के चेयरमैन लक्ष्मीकांत पांडेय, प्रिंसिपल धर्मेंद्र मेनन व मुख्य प्रबंधक विपिन पांडेय मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

समापन समारोह के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सुधाकर महिला महाविद्यालय की रितिका यादव, दूसरा पुरस्कार राजकीय महिला महाविद्यालय की जान्हवी गुप्ता और तीसरा पुरस्कार हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के उज्जवल सिंह को मिला।

निबंध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जगतपुर पीजी कॉलेज की शिवानी विश्वकर्मा, द्वितीय पुरस्कार हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की मंदाकिनी तिवारी और तीसरा पुरस्कार उदय प्रताप कॉलेज की कशिश सिंह को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की अनुमिता पांडेय, दूसरा पुरस्कार उदय प्रताप कॉलेज की आरती और तीसरा पुरस्कार हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज कीसुनैना कुमारी को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें