वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी बड़ी खबर है। अब उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए बेड को लेकर इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। कोई भी घर बैठे अस्पतालों में खाली बेडों के बारे में के बारे में जानकारी कर सकेगा। जिस तरह से अस्पतालों में बेड की मारामारी हो रही थी, उससे जिला प्रशासन की ओर से इस विशेष पहल से भी बड़ी सहूलियत होगी। जिला प्रशासन की ओर से तैयार कराई।
Varanasi.nic.in वेबसाइट के माध्यम से अपडेट जानकारी मिलेगी। वेबसाइट पर शनिवार को सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलाकर कुल 2149 बेड में अभी भी 361 बेड खाली हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
वहीं अगर अस्पताल को लेकर आंकड़े की बात करें तो सरकारी में जहां 763, वहीं निजी अस्पतालों में 1386 बेड हैं। इसमें निजी में 258 जबकि सरकारी में 103 खाली हैं। जिला प्रशासन की ओर से दिन में दो बार इस वेबसाइट को अपडेट भी किया जाएगा।