फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने रची दो लाख रुपये की लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर में सोमवार की दोपहर बिस्किट कारोबारी के कर्मचारी से नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी से पूछताछ की तो शाम तक सारी कहानी साफ हो गई। दरअसल, अपने तीन साथियों के साथ कर्मचारी ने ही लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

कर्मचारी की निशानदेही पर पुलिस उसके साथियों की खोज में दबिश दे रही है। बिरदोपुर निवासी अनिल कपूर की बिस्किट की एजेंसी है। अनिल के छोटे भाई अमित चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। अमित के पास काम करने वाले राजनरायण को अनिल ने सोमवार को करीब 12 बजे दो लाख रुपये रथयात्रा स्थित नटराज सिनेमा के पास पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने के लिए भेजा। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बाइक सवार तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने राजनारायण से पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए। 12:16 बजे राजनारायण ने फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। राजनारायण बिरदोपुर का ही रहने वाला है। 2016 से सीए अमित कपूर के यहां काम कर रहा है। पहले भी कई बार पैसे लेकर बैंक में जमा करा चुका है।
घटना के बाद पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। जहां हल्की सख्ती के बात राजनारायण ने अपने दोस्तों के साथ रची साजिश पर से पर्दा उठाया। मामले में पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस घटना में परिवार का नौकर ही शामिल था। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उनकी तलाश में घर के साथ अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें