फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली से बैंकॉक की फ्लाइट में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, बाबतपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 18 Aug 2024 11:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

फ्लाइट में महिला यात्री की तबियत बिगड़ने पर बाबातपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट दिल्ली से बैंकॉक की थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने महिला यात्री को एंबुलेंस के जरिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बैंकॉक की फ्लाइट में महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर विमान की शनिवार की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन ने महिला यात्री को एंबुलेंस के जरिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग 30 मिनट बाद फ्लाइट दोबारा बैंकॉक के लिए रवाना हुई। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस के विमान ने दिल्ली से सुबह साढ़े आठ बजे बैंकॉक (थाईलैंड) के लिए उड़ान भरी। इस बीच अचानक महिला यात्री थीपूवान (40) को सांस लेने में तकलीफ हुई और वह अचेत होने लगी। क्रू मेंबर ने पायलट को जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें