फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली के पोल की गुणवत्ता खराब, थर्ड पार्टी से कराई जाएगी जांच; बैठक में उठा मामला

Sun, 11 Aug 2024 02:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में बिजली निगम के पोल की गुणवत्ता की शिकायत को लेकर थर्ड पार्टी से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक में उठा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की बैठक में उठा मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्किट हाउस में शनिवार को समिति के सभापति व सदस्यों ने कार्यदाई संस्थाओं की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसमें बिजली निगम की समीक्षा के दौरान पोल और उपकरणों की गुणवत्ता की शिकायत पर थर्ड पार्टी से जांच कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अनुपस्थित अभियंताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष सरिता भदौरिया, सदस्य डॉ. अवधेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह ने जल निगम ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 475 ग्राम पंचायतों को संतृप्त किया जा चुका है। समिति ने कहा कि जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने की शिकायतें हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री सासंद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूर्ण कराए जाने के साथ ही कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) को निर्देशित किया गया। सेतु निगम की समीक्षा के दौरान कज्जाक पुरा आरओबी के कार्य की प्रगति 84 प्रतिशत बताई गई, अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन द्वारा बताया गया कि पर्यटन से संबंधित 40 कार्यों के सापेक्ष 17 काम पूरा हो चुके हैं। समिति ने कहा कि जिलाधिकारी को कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेंगे।

पर्यटन निगम द्वारा सात परियोजनाओं में तीन परियोजनाएं पूर्ण बताई गई। वन निगम को सड़कों के चौड़ीकरण व अन्य परियोजनाओं की जद में आने वाले पेड़ों की शीघ्रता से कटाई कराने के साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए।

परिवहन निगम को शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने के निर्देश दिए गए। सदस्य डॉ. अवधेश सिंह ने इसके लिए बाबतपुर क्षेत्र में भी जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में डीएम एस राज लिंगम समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें