वाराणसी में सर्किट हाउस के सामने भूतपूर्व सैनिक भोजनालय में सोमवार शाम खाना खा रहे 65 वर्षीय राकेश अवस्थी की मौत हो गई। दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टरों ने आशंका जताई कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
विज्ञापन
भोजनालय के स्टाफ ने बताया कि बुजुर्ग शाम के समय आए और अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया। टेबल पर बैठकर वह भोजन कर रहे थे कि अचानक निढाल होकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग चांदमारी के वीडीए कॉलोनी के फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। वह बिजली से संबंधित कामकाज करते थे। उनके ससुराल के लोग काली मंदिर, पांडेयपुर क्षेत्र में रहते हैं। घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।