फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव रविवार को होगा। कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय बंद होने से चुनाव की चहल-पहल नदारद है। छात्रों के नहीं होने के कारण परिसर में सन्नाटा है। इससे प्रत्याशियों को वोट प्रतिशत कम होने की आशंका भी सता रही है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम जाने के बाद प्रत्याशी अब फोन और सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से संपर्क में जुटे हुए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने भी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ प्रत्याशियों ने यह योजना बनाई है कि मतदान वाले दिन आसपास के जिलों से छात्रों को वाहन की व्यवस्था कर लाया जाए। अन्यथा मतदान का प्रतिशत कम होने से उनकी गणित गड़बड़ा सकती है।
उधर, मुख्य भवन में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भवन के हिस्से में बैरिकेडिंग की गई है और छात्र लाइन लगाकर मतदान के लिए जाएंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मतदान का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अजय दुबे, कृष्णमोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, चंद्रमौलि तिवारी, महामंत्री पद पर गौरीशंकर गंगेले व शिवम चौबे तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र व विवेकानंद पांडेय मैदान में हैं। वेदवेदांग संकाय में चार पदों पर प्रतिनिधि के लिए कुश तिवारी, पंकज द्विवेदी, राघवेंद्र मिश्रा, शानू कुमार, श्रीश कुमार, सत्याजीत तिवारी, साहित्य संस्कृति संकाय में अनुराम शर्मा, बृजेश कुमार दुबे, श्रमण विद्या संकाय में उज्जवल, प्रियांशु कुमार पांडेय और दर्शन संकाय में शिव ओम शर्मा मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें