फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से चार की मौत, 187 नए मरीजों को मिलाकर एक्टिव केस हुए 1883 

Sun, 06 Sep 2020 01:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी में नए कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही एक बार फिर मौत का ग्राफ बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत के बाद शनिवार को भी 4 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। जिसमें बीएचयू में भर्ती फुलवरिया निवासी 53 वर्षीय, रामपुर रामनगर निवासी 52 वर्षीय और अस्सी भेलूपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई जबकि मेडविन हास्पिटल में भर्ती लहरतारा निवासी 94 वर्षीय पुरुष की मौत हुई।इसके अलावा 39 जीटीसी में चार जवान,जिला जेल में तीन बंदी, हरिश्चन्द्र घाट सहित अलग-अलग जगहों से कुल 187 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


उधर होम आइसोलेशन में भर्ती 162 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अस्पताल में भर्ती छह लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुल 8922 मरीजों में 6885 के डिस्चार्ज,154 की मौत के बाद अब 1883 एक्टिव केस हैं।

उधर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग अलग जगहों से 3562 सैंपल लिए गए। अब तक 139773 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमे से 123625 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है,जबकि 16148 की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।

इन जगहों पर मिले मरीज 

सीएमओ ने बताया कि इंडस्ट्रियल स्टेट रामनगर, अपेक्स हॉस्पिटल, मेगा शॉप,ब्रिज एनक्लेव,महामना पुरी कॉलोनी, पलंग शहीद कोनिया, इंद्रपुरी कॉलोनी माधोपुर,फुलवरिया गैलेक्सी रेजिडेंसी,गांधीनगर, सामनेघाट, जेतपुरा के साथ ही हरिश्चंद्र घाट, हरिओम नगर, बांस फाटक, सिगरा, विनायक प्लाजा मलदहिया, सुदामापुर, खोजवा, शिव नगर कॉलोनी तुलसीपुर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा शिवपुर,चौबेपुर,बसनी बिर्दोपुर, नतिनिया दाई में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जबकि  लोहता, पंचकोशी, यमुनानगर, मेहंदी गंज, तेलियाना, ब्रिज एनक्लेव,काशी एनक्लेव, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में दो महिला समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर, इंदिरा नगर,  काशी विद्यापीठ,जिला  कारागार के 3 बंदियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें