फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने की कवायद: वाराणसी में सड़कों पर उतरे अधिकारी, अतिक्रमण पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 29 Sep 2021 12:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार को चौका घाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाते नगर आयुक्त व जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम ने मंगलवार को चौकाघाट में पुराने जीटी रोड के आसपास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया। साथ ही कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण हुआ तो ऐसा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इससे पहले संयुक्त टीम जैसे ही पहुंची दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। वह सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे। टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। विरोध की आशंका को देख फोर्स भी तैनात की गई थी। दोपहर बाद पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन टीम भी शामिल रही। चौकाघाट में कई दुकानदार/मकान मालिक से उनके कागजात, न्यायालय के आदेश जिससे उनका मालिकाना हक एवं जमीन का चौहद्दी साबित होती हो उसे दिखाने को कहा गया। कई लोग कागजात नहीं दिखा सके।

वहीं, चार वाहनों पर हटाए गए अतिक्रमण को लादकर ले जाया गया। चौकाघाट के बाद कैंट रेलवे स्टेशन, लहुराबीर-गोदौलिया मार्ग, सोनारपुरा रोड, लंका जैसे व्यस्त सड़कों को पहले मुक्त कराया जाएगा। अभियान दस दिन तक चलेगा। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम के साथ ही वीडीए और लोक निर्माण विभाग को भी दी गई है। इस दौरान फोटोग्राफी के साथ ही दस्तावेज तैयार कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें