सिक्की के ऊपर हत्या सहित अन्य आरोपों में दर्ज हैं नौ मुकदमे
लक्सा निवासी बदमाश सिक्की पटेल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स सहित अन्य आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2002 में चेतगंज थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद सिक्की धमकी और अन्य अपराध के बूते पार्षद शिव सेठ की हत्या करने वाले संतोष शुक्ला की गैंग में शामिल हो गया। संतोष शुक्ला के जेल जाने के बाद सिक्की पटेल मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह गैंग से जुड़ गया। कोतवाली, लक्सा और चेतगंज में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
15 मार्च को मारी थी गोली, कहा था कि आंख निकाल लेंगे
चेतगंज थाने की पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2021 को बाघबरियार सिंह मोहल्ले के निवासी और काशी विद्यापीठ एमए के छात्र रोहित यादव(22) को रात में घर के पास गोली मारी गई थी, इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिक्की पहचान हुई थी। छात्र को जांघ में गोली मारने वाला बदमाश सिक्की ही था। सिर्फ रोहित के घूरने पर बाइक सवार नशे में धुत सिक्की सहित अन्य एक बदमाश ने उसे रोंक कर कहा कि हमारी तरफ घूर कर मत देखो, नहीं तो आंख निकाल लेंगे।