फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के उद्घोष संग निकली द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास की एकादशी तिथि पर शिवभक्तों ने काशी में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया। रविवार को श्री लाट भैरव काशी यात्रा मंडल के तत्वावधान में द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा निकाली गई। आयुष्य व मोक्ष की कामना से कज्जाकपुरा स्थित श्री कपाल मोचन कुंड पर संकल्प लेकर शिवभक्तों ने बाबा श्री लाट भैरव का दर्शन-पूजन कर यात्रा आरंभ की।
विज्ञापन

डमरू नाद के साथ हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष संग यात्रा अपने निर्धारित मार्ग कज्जाकपुरा चौराहा, तेलियाना, हनुमान फाटक होते हुए छित्तनपुरा स्थित श्री ओमकारेश्वर महादेव के अभिषेक के साथ भैरवनाथ स्थित महाकालेश्वर, रामघाट स्थित नागेश्वर महादेव, विश्वनाथगली काशी करवत स्थित भीमाशंकर महादेव बांसफाटक स्थित आदिविश्वेश्वर, बांसफाटक हौजकटोरा श्री त्रयंबकेश्वर, मानमंदिर घाट स्थित श्री रामेश्वर व सोमेश्वर, केदारनाथ घाट स्थित श्री गौरीकेदाश्वर महादेव, कमच्छा स्थित श्री घृष्णेश्वर महादेव, बैजनत्था स्थित श्री बैजनाथ, सिगरा स्थित टीला पर श्री मल्लिकार्जुन महादेव को जलार्पण कर संपन्न हुई। यात्रा में संदीप कुशवाहा, केवल कुशवाहा, शिवम अग्रहरि, आशीष कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता, धर्मेंद्र शाह, रामप्रकाश जायसवाल, उत्कर्ष कुशवाहा, संतोष चौरसिया, जयप्रकाश, प्रवीण, मुन्ना लाल यादव, नरेंद्र, आकाश, पवन, अंकित, शनि, प्रियंका, रश्मि, रेखा, उपेंद्र, कुशाग्र, रमाकांत, मंजू, पुष्पलता, जय विश्वकर्मा, राजेंद्र ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें