फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: रावण दहन के साथ हुआ विजयोत्सव, असत्य पर सत्य की जीत, शहर से लेकर गांव तक गूंजा जय श्रीराम

Thu, 26 Oct 2023 12:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बरेका में केंद्रीय खेल मैदान पर दशहरा मेले से पहले ढाई घंटे के रूपक को देखने लिए दोपहर बाद से ही जनता पहुंचने लगी। विजयादशमी समिति बरेका के निदेशक एसडी सिंह ने बताया कि दस सिरों वाला रावण 75 फीट, कुंभकर्ण 65 व मेघनाद 60 फीट के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
रावण दहन। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असत्य पर सत्य की विजय के रूप में दशहरे का महापर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कहीं रावण जला तो कहीं मेला भी सजा। शहर से गांव तक कई स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। बरेका में मंगलवार की शाम को रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में हुजूम उमड़ा। रावण वध के बाद भगवान राम ने जैसे ही बाण चलाया तो रावण का पुतला पटाखों की तेज आवाज के साथ धू-धू कर जल उठा।

विज्ञापन


बरेका में केंद्रीय खेल मैदान पर दशहरा मेले से पहले ढाई घंटे के रूपक को देखने लिए दोपहर बाद से ही जनता पहुंचने लगी। विजयादशमी समिति बरेका के निदेशक एसडी सिंह ने बताया कि दस सिरों वाला रावण 75 फीट, कुंभकर्ण 65 व मेघनाद 60 फीट के पुतलों का दहन किया गया। समाज सेवा संघ की ओर से मलदहिया चौराहे पर रावण के पुतले का दहन किया गया। शाम को छह बजे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल और महापौर अशोक तिवारी ने पुतले पर जैसे ही तीर छोड़ा तो तेज धमाके के साथ पुतला जल उठा।

विज्ञापन

Ravan Dahan 2023: बरेका में 75 फिट रावण, 65 फीट कुंभकर्ण के साथ 60 फीट मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन, - फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया
विजयदशमी का त्योहार बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की सायंकाल साढे छह बजे रावणवध के बाद आकर्षक लाग विमान निकाले गए। जगन्नाथपुरी राम लीला मैदान में रावण का विशालकाय पुतला बनाया गया था। रावण वध के बाद पुतले को जलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें