फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला, बचाव करने पहुंची महिला भी घायल

Tue, 05 Jan 2021 06:44 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के आजमगढ़ में एक नशेड़ी पति ने पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला। इस दौरान बचाव करने पहुंची पड़ोस की महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मामला मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव का है। बचाव करने में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने पर पति समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति, देवर और ससुर को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


गुरेहथा गांव निवासी शिवपूजन राम सोमवार की रात लगभग नौ बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति को नशे में देख पत्नी ने उसका विरोध किया। जिस पर पति आगबबूला हो गया और लाठी से 35 वर्षीय पत्नी पूजा पर हमला कर दिया। इस बीच पड़ोस की महिला सविता भी मौके पर पहुंच गई और बीच बचाव करने लगी। इस पर शिवपूजन ने अपनी पत्नी पूजा के साथ ही पड़ोस की महिला सविता पर भी लाठी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना की जानकारी होने पर आस पास के लोगों ने तत्काल दोनों महिलाओं को एक प्राइवेट अस्पताल पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई और सविता का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पूजा के मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। पूजा की मौत की जानकारी होते ही मायके वालों ने मेंहनगर पुलिस को सूचना दी और मृतका के पति समेत परिवार के अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने और मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मृतका गर्भवती थी और पहले से एक बेटी व एक बेटे की मां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पति, देवर व ससुर को हिरासत में ले लिया है, जिनसे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है। एसओ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें