हादसा उस वक्त हुआ जब मोहनसराय से बिहार की तरफ जा रहे बकरी लदे ट्रक ने अखरी में खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भोगनीपुर बहुआ कानपुर देहात निवासी खलासी मुलायम की मौत हो गई।
वाराणसी जिले में रोहनिया अखरी बाईपास पर खड़ी ट्रक में पीछे से बकरी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ये हुआ हादसा
मोहनसराय से बिहार की तरफ जा रहे बकरी लदे ट्रक ने अखरी में ट्रक में पीछे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भोगनीपुर बहुआ कानपुर देहात निवासी खलासी मुलायम व कानपुर देहात निवासी मजदूर जयप्रकाश घायल हो गए। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जहां पर मुलायम (36) को डाक्टरों ने मॄत घोषित कर दिया।
लगभग 250 बकरियों की हुई मौत
ट्रक की गति इतनी तेज थी कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद खड़ी ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। चौकी प्रभारी अखरी सुनील कुमार ने बताया कि पहले से खड़ी ट्रक में मोहनसराय की तरफ से आ रहे बकरी लदे ट्रक ने पीछे से खड़ी ट्रक में टक्कर मारते हुए घुस गई। जिससे खलासी की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। लगभग 250 बकरियों की मौत हो गई है, जबकि 150 जीवित हैं। घटना की जानकारी मृत खलासी के परिजनों को दे दी गई है।