फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: वाराणसी-दिल्ली ट्रैक पर कल से उतरेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, सामने आई पहली झलक; वीडियो

Sun, 17 Dec 2023 01:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेल अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे के आसपास प्रधानमंत्री नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को वाशिंग लाइन में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
Vande Bharat Express - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से वाराणसी-नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर उतर जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को सेवापुरी स्थित बरकी सभा स्थल से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शनिवार की रात तक चलती रहीं। पार्सल कार्यालय के पास टेंट और बड़ी स्क्रीन लगाने की तैयारियां पूरी हो गई है।

रेल अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे के आसपास प्रधानमंत्री नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को वाशिंग लाइन में खड़ा कराया गया है। कोचिंग डिपो के कर्मचारियों ने ट्रेन के अंदर और बाहर समेत अन्य रखरखाव को परखा। सुरक्षा के लिहाज से वाशिंग लाइन के पास आरपीएफ के एसआई और कांस्टेबल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

 
 

इनॉगरल रन के बाद किराया और बुकिंग होगी शुरू

रेल अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के इनॉगरल रन के बाद ट्रेन में आरक्षण और किराया सब निर्धारित हो जाएगा। 20 दिसंबर या उसके बाद से ट्रेन का नियमित संचालन होगा।

आज आएगी काशी तमिल संगमम की ट्रेन

काशी तमिल संगमम ट्रेन रविवार की भोर में चार बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। कैंट होकर बनारस पहुंचने वाली ट्रेन में 216 अतिथियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जाएगा। डमरू दल और अन्य शामिल रहेंगे।

 

कैंट पहुंचे आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशुतोष पांडेय शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पोस्ट और अन्य बैरकों का हाल जाना। काशी स्टेशन पर भी उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें