फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: वाराणसी के नए सीएमओ बने डॉ. संदीप, मिर्जापुर की स्वास्थ्य व्यवस्था संभालेंगे डॉ. राजीव

Mon, 06 Dec 2021 02:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को चिकित्सा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल सात जिलों में चिकित्सा अधिकारी बदले गए। वाराणसी में डॉ. संदीप चौधरी को सीएमओ बनाया गया है। 
विज्ञापन
तबादले - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी नियुक्त किए गए हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ डॉ. राजीव सिंघल को मिर्जापुर का नया सीएमओ बनाया गया है। मिर्जापुर के सीएमओ डा. प्रभु दयाल गुप्ता को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय गोंडा बनाया गया है। ॉॉ

विज्ञापन


तबादला सूची के अनुसार वरिष्ठ परामर्शदाता एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी डा. ओम प्रकाश तिवारी को सीएमओ हरदोई बनाया गया है। जबकि सीएमओ बस्ती डा. अनूप कुमार को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय आजमगढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कुल सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 2016 से वाराणसी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. वीबी सिंह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी जगह जिला क्षय रोग अधिकारी  डॉ. राहुल सिंह को प्रभारी सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें