महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि थोड़ा इंतजार करिए । प्रदेश सरकार का काम जल्द ही दिखाई देगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली समेत हर क्षेत्र में तेज गति से विकास होगा।
वहीं, तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार इस मामले में पूरी तरह से मुस्लिम महिलाओं के साथ है। वह आशा महाविद्यालय( बाबतपुर ) में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
मंत्री डॉ. जोशी ने कहा कि कहा कि सरकार तहसील मुख्यालय में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली देने के लिए कटिबद्ध है। स्वच्छता, रोजगार, गंगा समेत सहायक नदियों की सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रमुख लक्ष्य हैं।
कहा कि अस्पतालों में 600 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को दो कमरे का भवन उपलब्ध कराने के साथ बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।