देश के नए संसद भवन के भूमि पूजन में काशी की डॉ. इंदू जैन, जैन प्रार्थना करेंगी। गुरुवार को नए संसद भवन का भूमि पूजन किया गया। इसमें वसुधैव कुटंबकम की भावना का सौहार्र्दपूर्ण संदेश देने के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व डॉ. इंदू जैन राष्ट्रगौरव को निमंत्रण दिया गया। डॉ. इंदू जैन प्रार्थना का सस्वर पाठ करेंगी। गौरतलब है कि डॉ जैन महात्मा गांधी जयंती एवं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में लगभग एक दशक से जैन प्रार्थना द्वारा जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करती आ रहीं हैं।
डॉ. इंदू जैन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व जैनदर्शन विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रो. फूलचंद जैन एवं डॉ. मुन्नी जैन की पुत्री हैं। डॉ. जैन ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं।
माना जा रहा है कि अक्तूबर 2022 तक नए भवन का निर्माण पूरा करने की तैयारी है ताकि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इसी भवन में सत्र का आयोजन हो सके। नए संसद भवन में लोक सभा का आकार मौजूदा से तीन गुना ज्यादा होगा और वहीं राज्यसभा का भी आकार बढ़ेगा।