फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन विवाद में एक ओर से चली गोली, पूर्व सैनिक को लगी, घायल

Thu, 10 Dec 2020 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के अमरूपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद के दौरान फायरिंग में भूतपूर्व सैनिक की बाईं जांघ में गोली लग गई। परिजन घायल को वाराणसी उपचार के लिए लेकर चले गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अमरुपुर निवासी भूतपूर्व सैनिक पारस मिश्रा(62) का पड़ोस के लोगों से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। मामला एसडीएम कोर्ट में लंबित होने पर रोक लगाई गई थी। ऐसे में विपक्ष सुबह विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहा था।


जब भूतपूर्व सैनिक ने मिट्टी गिराने से मना किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोली भूतपूर्व सैनिक की बाईं जांघ में जा लगी। इसके बाद गांव में तनाव व दहशत कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर जब तक पहुंचती परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी लेकर निकल गए। मुहम्मदाबाद सीओ विनय गौतम ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। भूतपूर्व सैनिक के जांघे में गोली लगी है। पुलिस  छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें