फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा, पिछले साल हुई थी शादी

Mon, 25 Apr 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विवाहिता के भाई की तहरीर पर शिवपुर थाने में विवाहिता के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तरना में रविवार शाम एक विवाहिता अंकिता (25) का शव फंदे पर लटका मिला था। सोमवार को अंकिता के भाई की तहरीर पर शिवपुर थाने में विवाहिता के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। अंकिता के पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी की है। वहीं अंकिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत भोहर गांव निवासी अंकिता की शादी बीते साल 15 जुलाई को तरना के शुभम श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद से शुभम अपनी पत्नी अंकिता को लेकर लखनऊ में रहता था। सप्ताह भर पूर्व ही लौटा था। अंकिता एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह रविवार शाम अपने घर में फंदे पर लटकी मिली थी।

एक लाख नकद और कार के लिए हत्या का आरोप

अंकिता के भाई अमन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और ऑल्टो कार की मांग पूरी नहीं होने पर मेरी बहन की हत्या की गई है। तहरीर में बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही अंकित को दहेज के लिए उसके पति शुभम, जेठ मनीष एवं उसकी जेठानी निशा उर्फ रिंकी द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।

Trending Videos
विज्ञापन

तीनों का कहना था कि एक लाख नकद और एक ऑल्टो कार दोगी तभी इस घर में चैन से रह पाओगी।  रविवार शाम लगभग सात बजे मेरी बड़ी बहन श्वेता श्रीवास्तव को मनीष ने फोन कर कहा कि अंकिता की मौत हो गई है।  आकर शव ले जाओ। हम लोग भाग कर उसके ससुराल पहुंचे तो देखा मेरी बहन फंदे से लटकी है। शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें