फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Malaria Day: पिछले पांच साल में वाराणसी में आए मलेरिया के 1259 मरीज, सीएमओ बोले- 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य

Mon, 25 Apr 2022 03:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मलेरिया नियंत्रण और इसके प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। 
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेरिया नियंत्रण और इसके प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। वाराणसी में 2017 से इस वर्ष तक मलेरिया के 1259 मामसा सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इस बार विश्व मलेरिया दिवस की थीम मलेरिया रोग के बोझ को कम करना और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करना है। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) शरद चंद पांडे ने बताया कि मलेरिया जांच के लिए आशाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जांच करने के बाद उसका जो भी रिजल्ट होगा, उसे तुरंत सीएस प्रो एप पर अपलोड करना होगा।

एप पर जानकारी मिलने के बाद संबंधित ब्लॉक की रैपिड रिस्पांस टीम अलर्ट हो जाएगी। वाराणसी में समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर मच्छर पनपने वाले स्रोतों को नष्ट करने के साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव व फागिंग भी कराई जाती है। समय से मलेरिया की जांच कर संबंधित मरीज को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए अब लोगों की जांच उनके घर पर ही हो सकेगी। इसके लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है मलेरिया

मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया हो जाने पर संबंधित व्यक्ति को ठंड देकर नियमित अंतराल पर बुखार आता है। बुखार छोड़ते वक्त पसीना होता है। समय पर दवा न मिलने पर रोगी अत्यधिक कमजोर हो जाता है। 

मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा
2022    32
2021    164
2020    46
2019    271
2018    340
2017    406
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें