फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डोर टू डोर ओपीडी: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर तक पहुंचे रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल की टीम तैनात

Thu, 01 Sep 2022 11:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी इस समय बाढ़ की चपेट में है जिससे जिले में स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ गई हैं। इसी क्रम में वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब डोर टू डोर ओपीडी की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन
डोर टू डोर ओपीडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब डोर टू डोर ओपीडी की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी आरबीएसके की टीम को लगाया गया है। टीम में शामिल डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ लोगों तक पहुंच कर उन्हें जरूरी परामर्श और दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जिले में 16 आरबीएस के टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सेहत की निगरानी के लिए लगाया गया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि टीम के सदस्य बाढ़ राहत शिविर में लोगों को परामर्श और दवाइयां भी दे रहे हैं  अब तक जिले में 7 दिनों में 2139 मरीज देखे जा चुके हैं। ओआरएस के 1583 पैकेट और क्लोरीन की 1120 गोलियां बांटी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें