फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: मोबाइल की मरम्मत के बाद दुकानदार ने मांगे पैसे तो मार दी गोली, घटना के बाद फरार हुए बदमाश

Thu, 01 Sep 2022 07:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फायरिंग के बाद फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदन शहीद मार्ग पर बुधवार की रात दबंगों ने एक दुकानदार को पैसा मांगने पर गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सरोखनपुर निवासी शरद त्रिपाठी (23) अपने मकान में मोबाइल फोन मरम्मत की दुकान चलाता है। तीन लोग एक बाइक से दुकान पर आए। उन्होंने एक मोबाइल पर ग्लास लगवाया। दुकानदार ने पैसा मांगा तो गालीगलौज करने लगे। उनमें से एक ने दुकानदार पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली उसके दाहिने पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शुभम तोंदी, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे और दुकानदार से वारदात के बारे में जानकारी ली। उसके छोटे भाई हर्ष त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने अतुल शुक्ला निवासी दाउदपुर तथा दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें