इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल चीतल को वन कर्मियों के सहयोग से गाड़ी पर लादकर पशु चिकित्सालय नौगढ़ ले गए और उसका उपचार किया। पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नाले में गिरने से चीतल की कमर की हड्डी टूट गई है। उसके शरीर से काफी खून बह गया है। बताया कि उसे अंदरूनी चोटें भी आईं हैं। इस मौके पर वन दरोगा गुरदेव सिंह, वनरक्षक सचिन पांडेय , गौरव पाठक, सुनील कुमार मौजूद रहे।