फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं 6 चरणों का चुनाव कराकर आया हूं, नियम मत समझाइए, वाराणसी डीएम ने सब इंस्पेक्टर को बूथ से हटाया

Mon, 07 Mar 2022 12:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। कैंट विधानसभा के कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय पर तैनात सीपीएमएफ प्रभारी को अभद्र आचरण पर ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से मतदान का अपडेट लेते डीएम और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट विधानसभा के कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय पर तैनात सीपीएमएफ प्रभारी चमन लाल सब इंस्पेक्टर आइटीबीपी को निर्वाचन के दौरान सभी पोलिंग एजेंट की वोटर लिस्ट को फेंकवा दिए जाने पर माहौल तल्ख हो गया।

विज्ञापन


इस दौरान सब इंस्पेक्टर आइटीबीपी ने यह कहते हुए एक उम्मीदवार को रोक दिया कि मैं 6 चरणों का चुनाव करा कर आया हूं।  मुझे नियमों की पूरी जानकारी है। व्यवस्था बिगड़ने पर डीएम/  जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने निर्वाचन नियमों के उल्लंघन पर चमन लाल को कार्यमुक्त कर दिया। इनके स्थान पर भी रिजर्व सीपीएमएफ व पीएसी को मतदान केंद्र पर लगाने का आदेश दिया।

वाराणसी में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 21.19 फीसदी मतदान हो चुका था। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान प्रक्रिया में सुबह 9:30 बजे तक आठों विधानसभा में करीब 17 ईवीएम मशीन खराब होने की शिकायत कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई जिसे तत्काल निर्वाचन कार्यालय द्वारा दूसरी मशीन लगाते हुए मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन


जिले में वाराणसी कैंट, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, अजगरा, रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा और शिवपुर के लिए मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी की आठ सीटों पर सभी की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें