फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली: लगातार तीसरे साल छह दिन में पूरा होगा पंचदीपोत्सव का महापर्व, एक घंटे 56 मिनट का पूजन मुहूर्त; जानें

Sat, 18 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Diwali 2025: त्योहार को लेकर काशी नगरी में तरह-तरह के अनुष्ठान और पूजन होंगे। पंचदीपोत्सव का महापर्व खुशियों के साथ मनाया जाएगा। बाबा विश्वनाथ धाम से लेकर तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष पूजन होंगे।
विज्ञापन
Diwali 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shubh Muhurat Today: दीपावली का मुख्य उत्सव एक दिन मनाया जाता है, लेकिन यह त्योहार पांच दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन यम द्वितीया पर होता है। पंच दिवसीय दीपपर्व लगातार तीसरे वर्ष छह दिनों में पूरा होगा। दीपावली के दिन स्थिर लग्न में पूजन के लिए एक घंटे 56 मिनट का मुहूर्त मिल रहा है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार दीपोत्सव की शृंखला में पूजन व खरीदारी का शुभ मुहूर्त अतिमहत्वपूर्ण होता है। धनतेरस का महापर्व 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्तूबर को अपराह्न 01:21 मिनट पर होगा और समापन 19 अक्तूबर को अपराह्न 01:55 मिनट पर होगा। अभिजित मुहूर्त 18 अक्तूबर को मध्याह्न 12:01 मिनट से 12: 48 मिनट तक रहेगा। 

पूजन मुहूर्त 18 अक्तूबर की सायं 07:18 मिनट से रात्रि 09:14 मिनट तक रहेगा। खरीदारी का शुभ मुहूर्त 18 अक्तूबर को त्रयादेशी अपराह्न 01:21 मिनट पर लगने के उपरांत से सायंकाल तक रहेगा। 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी, 20 अक्तूबर को दीपावली, 21 अक्तूबर को भौमवती अमावस्या, 22 अक्तूबर को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा और 23 अक्तूबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

विज्ञापन

जान लें शुभ मुहूर्त

  • नरक चतुर्दशी, 19 अक्तूबर , रविवार
  • तिथि प्रारंभ : 19 अक्तूबर अपराह्न 01:55 मिनट
  • तिथि समापन : 20 अक्टूबर को अपराह्न 02:56 मिनट
  • पूजन मुहूर्त : मेष लग्न में सायं 05:33 मिनट से रात्रि 07:10 मिनट तक

दीपावली, 20 अक्तूबर, सोमवार
  • कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारंभ : 20 अक्तूबर को अपराह्न 02:56 मिनट से
  • तिथि समापन : 21 अक्टूबर को सायं 04:26 मिनट तक

दीपावली पूजन मुहूर्त
  • वृष लग्न में सायं 07:10 मिनट से रात्रि 09:06 मिनट
  • कुंभ लग्न में अपराह्न 02:34 मिनट से सायं 04:05 मिनट तक
  • सिंह लग्न में रात्रि 01:38 मिनट से रात्रि 03:52 मिनट तक

भौमवती अमावस्या, 21 अक्तूबर
  • स्नान-दान की कार्तिक अमावस्या तिथि

अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा,22 अक्तूबर
  • कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ : 21 अक्तूबर सायं 04:26 मिनट
  • कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा समापन : 22 अक्तूबर सायं 06:18 मिनट
  • (उदयातिथि में प्रतिपदा 22 अक्टूबर को होने से इसका मान उसी दिन होगा)
  • गोवर्धन पूजा का मुहूर्त, 22 अक्टूबर : प्रात: 06:40 मिनट से पूर्वाह्न 11:00 मिनट तक
 
विज्ञापन

भैया दूज, 23 अक्टूबर
कार्तिक मास द्वितीया तिथि प्रारंभ : 22 अक्तूबर सायं 06:18 मिनट
कार्तिक मास की द्वितीया तिथि समापन : 23 अक्तूबर रात्रि 08:23 मिनट
टीका का मुहूर्त : 23 अक्टूबर प्रात: 06:30 मिनट से रात्रि 08:00 मिनट तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें