फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आसानी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे दिव्यांग, शुरू हो रही यह सुविधा

Sun, 01 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
विज्ञापन
काशीपुराधिपति का दर्शन अब दिव्यांग और मरीजों के लिए आसानी से सुलभ होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को दिव्यांगों के लिए बाधा रहित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर में रैंप समेत कई व्यवस्था शुरू की जा रही है। सावन से पहले यह व्यवस्था शुरू होने की संभावना है। महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भी यह व्यवस्था शुरू होगी। ट्रायल के बाद इसे और हाईटेक किया जाएगा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए रैंप का निर्माण किया जा रहा है। सावन से पहले सुविधा आरंभ होने के बाद महाकाल मंदिर के बाद यह देश का दूसरा मंदिर होगा जिसका परिसर दिव्यांगों के लिए बाधारहित होगा।
विज्ञापन


रैंप के के साथ रेलिंग भी लगाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर के सभी द्वारों पर बैट्री चालित व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। व्हील चेयर के संचालन के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से सेवादारों को नियुक्त किया गया है। इन सेवादारों के नंबर मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर डिस्प्ले किया गया है।

श्रद्धालु फोन के द्वारा इनकी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञानवापी स्थित छत्ताद्वार पर बन रहे रैंप से ही दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन

दृष्टिहीन श्रद्धालुओं को मिलेगा हेडफोन

मंदिर के अधिकारियों की मानें तो दृष्टिहीन श्रद्धालुओं को विशेष प्रकार का हेडफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। डिवाइस स्मार्ट फोन की तरह इसमें हेडफोन लगा होगा। गूगल नेवीगेशन मैप से कनेक्ट इस डिवाइस से श्रद्धालु को आगे बढ़ने पर समीप के मंदिर और किस ओर मुड़ना है उसकी सूचना मिलती रहेगी।

हाईटेक स्टिक (छड़ी) जो किसी भी बाधा को दूर से स्कैन कर इंडीकेट करते हुए वाइब्रेट होगी। विश्वनाथ मंदिर में ब्रेल संकेतक भी होंगे। मंदिर की संपूर्ण जानकारी का पत्रक भी ब्रेललिपि में बनवाने की तैयारी हो रही है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह का कहना है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को दिव्यांग श्रद्धालुओं को बाधारहित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर में रैंप का निर्माण कराया जा रहा है। तकनीक का इस्तेमाल करके इसे और भी सुविधायुक्त बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें