दोनों आंखों में रोशनी नहीं होने के बावजूद जिंदगी में खुशी की रोशनी भर गई। मनरेगा मजदूर के दिव्यांग बेटे रवि कुमार का प्रवक्ता पद पर चयन होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति पत्र मिलने पर आसपास के लोग बधाई देने के साथ सराहना कर रहे हैं।
वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के हाजीपुर गांव के रहने वाले फूलचंद राम के चार पुत्रों में रवि कुमार ने नेट और जेआरएफ क्वालीफाई किया। अब इनका चयन बलिया में एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने पर आसपास के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। चर्चा रही कि मजदूरी का कार्य करने वाले परिवार में शिक्षा की अलख जगी है।
रवि कुमार ने बताया कि बलिया के एक इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र पद पर प्रवक्ता पद के लिए नियुक्ति हुई है। बताया कि हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद बीएचयू में सामाजिक विज्ञान संकाय में अध्ययन किया। नेट और जेआरएफ क्वालीफाई करने के बाद प्रवक्ता पद पर नियुक्ति मिली है।
पढ़ेंः तस्वीरों में देखें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 16 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानिए इस छह लेन एक्सप्रेस-वे की खासियतें