राजनीति विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को छात्रों के हंगामे के बाद शुक्रवार को विभाग का चैनल गेट बंद रहा। इस वजह से यहां सन्नाटा पसरा रहा। बताया जा रहा है कि छात्रों के आंदोलन की वजह से ही कई शिक्षक भी विभाग नहीं आए। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अन्य दिनों की अपेक्षा विभाग में चहल पहल भी कम रही। विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक उपाध्याय ने बताया कि दुर्व्यवहार को देख बहुत से शिक्षक आए तो लेकिन बहुत देर तक विभाग में नहीं रहे। नियमानुसार उन्होंने ऑनलाइन कक्षाएं लीं।