फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी ज्योतिष पीठः स्वामी स्वरूपानंद के अभिषेक पर महामंडल में घमासान तेज

Sat, 02 Dec 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वरूपानंद सरस्वती
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर रिक्त हुई काशी ज्योतिष पीठ पर जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद के अभिषेक को लेकर भारत धर्म महामंडल में घमासान तेज हो गया है। शंकराचार्य के चयन पर दो धड़ों में बंटे महामंडल के पदाधिकारी अलग-अलग राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में स्वरूपानंद का अभिषेक कर लौटे उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय की अगुवाई वाले धड़े के पदाधिकारियों ने शनिवार की दोपहर प्रक्रिया को नियमानुसार बताया। रविवार को अभिषेक करने वाले धड़े के सदस्यों की परेड कराई जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में उपाध्यक्ष ने कहा कि बहुमत से अभिषेक का फैसला लिए जाने के बाद अब सात दिसंबर को इस मसले पर मंत्री सभा की बैठक बुलाने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन


उधर, अभिषेक करने वाले महामंडल के पदाधिकारियों के निष्कासन पर जनरल सेक्रेटरी, चीफ सेक्रेटरी समेत कई पदाधिकारियों ने देर शाम तक मंथन किया।

महामंडल भवन के कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट ने स्वामी ज्ञानानंद की परंपरा के तहत ज्योतिष्पीठ पर अगले शंकराचार्य के चयन के लिए महामंडल को निर्देशित किया था।
विज्ञापन

दोबारा बैठक बुलाना असंवैधानिक 

ज्योतिष पीठ
इस क्रम में 24 नवंबर को बुलाई गई ऑल इंडिया कौंसिल की बैठक में पूर्ण बहुमत से तीनों पीठों के शंकराचार्यों के मार्गदर्शन और विद्वानों के अभिमत के आधार पर स्वामी स्वरूपानंद के नाम का प्रस्ताव पारित किया था।

अभिषेक में पुरी और शृंगेरी पीठ के प्रतिनिधियों के हिस्सा न लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों पीठों की परंपरा के शिष्य अभिषेक समारोह में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय की ओर से सात दिसंबर को इस मसले पर मंत्री सभा की दोबारा बैठक बुलाना असंवैधानिक है।

इस आशय का पत्र उनके समेत अन्य सदस्यों को भी भेज दिया गया है। अब स्वरूपानंद ही ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य होंगे। ज्योतिष्पीठ पर द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के चयन पर उठे सवालों के बीच अभिषेक करने वाला धड़ा रविवार को भारत धर्म महामंडल से पदयात्रा निकालेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि पदयात्रा में ही साबित हो जाएगा कि कितने सदस्य अभिषेक के समर्थन में उनके साथ हैं। पदयात्रा आर्य महिला पीजा कॉलेज तक जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें