फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः निकाय चुनाव में मतदाताओं ने राजनीतिक दिग्गजों को नकारा

Sat, 02 Dec 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
निकाय चुनाव परिणाम
विज्ञापन
वाराणसी नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने कई दिग्गजों को नकार दिया है। जनता ने वरिष्ठ नेताओं के क्षेत्र में उनके दल के प्रत्याशी को जीत का स्वाद नहीं चखने दिया। इलाके की समस्याओं की अनदेखी और परिसीमन से समीकरण बिगड़ गए।  नदेसर से सपा पार्षद दल के नेता रहे विजय जायसवाल, सिगरा से सपा पार्षद दल के मुख्य सचेतक रहे शंकर विश्नानी की माता इंद्रा देवी नहीं जीत पाईं।
विज्ञापन


भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के वार्ड तुलसीपुर से कांग्रेस जीत गई। शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह के वार्ड नारायणपुर में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणजंय सिंह की पत्नी सरिता निर्दल अनीता से हार गईं।

रविंद्रपुरी में पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय कार्यालय जिस वार्ड में है, उस भदैनी वार्ड में भाजपा हार गई और कांग्रेस की मीनू शर्मा ने विजय पताका फहरा दी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य का घर रामनगर पालिका परिषद के वार्ड 20 में है।
विज्ञापन


वहां से कांग्रेस के जावेद जीते हैं। कोनिया से पूर्व उप सभापति सपा के अमरदेव यादव और सराय सुर्जन से उमेश यादव हार गए। पानदरीबा से पार्षद रहे रविकांत विश्वकर्मा सीट नहीं बचा पाए। सपा के पूर्व मंत्री एवं नेता मनोज राय धूपचंडी के वार्ड धूपचंडी से उनकी भाभी चुनाव चुनाव हार गईं।

पूर्व उपसभापति महेंद्र सिंह गौतम लल्लापुरा खुर्द से हारे, उपनेता सदन असलम जावेद, उमेश यादव सराय सुर्जन, पूर्व उपमुख्य सचेतक इरशाद अहमद बलुआबीर से नहीं जीत पाए। ये सभी नेता तीन बार से लगातार जीत रहे थे।

सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश के वार्ड शिवपुरवा, रीबू श्रीवास्तव के वार्ड शिवपुर और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के वार्ड से सपा प्रत्याशियों को शिकस्त मिली। प्रह्लाद घाट से कांग्रेस के दिवाकर मिश्र और गढ़वासी टोला से दिलीप यादव अपनी सीटें बरकरार नहीं रख सके।
विज्ञापन

रामनगर में तीन से 13 हो गई भाजपा 

निकाय चुनाव
रामनगर में पिछली बार भाजपा के तीन सभासद थे लेकिन इस बार 13 सभासद जीते हैं। वहीं सीहाबीर से सपा के पूर्व सभासद अखिलेश यादव, मच्छरहट्टा से सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इश्तेयाक अहमद, कुतलूपुर के पूर्व सभासद कृष्ण मोहन यादव, सपा नगर अध्यक्ष के बेटे जय सिंह टाइगर, मुरारी लाल यादव के पुत्र आनंद यादव, पूर्व सभासद अनिल सिंह मणि, पूर्व सभासद विनोद सिंह, शोभनाथ बारी हार गए।

दूसरी ओर गंगापुर नगर पंचायत में पिछली बार अकेले सदस्य रहे भाजपा के बिहारी लाल सेठ इस बार चुनाव हार गए। हालांकि भाजपा को संगीता पाल की जीत के रूप में एक सीट मिल गई है।

शिवाला वार्ड में 1995 से एक ही परिवार का कब्जा है। भाजपा की टिकट पर जीते राजेश यादव चल्लू से पहले उनके पिता पन्नालाल 1995 और 1989 में पार्षद चुने गए थे। 2000 में भी पन्नालाल जीते लेकिन उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में राजेश जीत गए। 2006 में राजेश की माता सोनमणि देवी ने चुनाव जीता। राजेश ने 2012 के बाद इस बार भी चुनाव में जीत हासिल की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें