फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगे काशी के दिव्यांग खिलाड़ी, जानें इनका संघर्ष

Mon, 22 Apr 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि काशी खेल का हब बन रहा है। इससे नए खिलाड़ी निखर कर सामने आ रहे हैं। बताया कि प्रदीप और संतोष ऑलराउंडर दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
प्रदीप और संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांग क्रिकेट में काशी के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। बड़ागांव रामनगर निवासी संतोष पांडेय और गंगापुर कनेरी निवासी प्रदीप राजभर का चयन राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता मई में प्रस्तावित है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पोलियो से लड़कर बने तेज गेंदबाज

प्रदीप राजभर को तीन वर्ष की आयु में बाएं हाथ में पोलियो हुआ था। 2002 में खेल की शुरुआत की। अब तक छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शित कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 में बाबू केडी सिंह स्टेडियम में पहला प्रदेशस्तरीय मैच खेला था। उनके कोच श्याम सुंदर जायसवाल प्रतिदिन पांच से सात घंटा अभ्यास करा रहे हैं।

हादसे में दोनों पैर बेकार, जज्बे से बनाया मुकाम
रामनगर बड़ागाव निवासी संतोष पांडेय की इच्छा सेना में जाने की थी। लेकिन 2003 में हुए सड़क हादसे में उनके दोनों पैर बेकार हो गए। हादसे से वे करीब तीन वर्ष बेड पर रहे। बताया कि अब व्हील चेयर क्रिकेट खेलते हैं। संतोष ने क्रिकेट के अलावा तलवारबाजी, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट में कई खिताब जीते हैं। 

बताया कि 2017 तक एक स्कूल में संस्कृत और कंप्यूटर पढ़ाते थे। उसके बाद नौकरी छोड़ दी। 2018 से क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल में आयोजित क्रिकेट लीग में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व किया। अबतक 20 से अधिक मुकाबले खेल चुके हैं। अब आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं।

वाराणसी में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर को वाराणसी में खेली जाएगी। बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता मई माह में आयोजित की जाएगी। इसमें देश के जाने-माने दिव्यांग क्रिकेटर को खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें