फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 13 अगस्त से वाराणसी-विजयवाड़ा के बीच सीधी उड़ान, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल; सप्ताह में तीन दिन सेवा

Wed, 08 Jul 2026 07:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

13 अगस्त से वाराणसी और विजयवाड़ा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। नई सेवा से पूर्वांचल और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही कोलकाता के यात्रियों को भी वाराणसी के जरिए बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल। - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बाबतपुर पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दक्षिण भारत के प्रमुख शहर विजयवाड़ा के लिए अब सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 13 अगस्त से इस नए रूट पर उड़ान संचालन की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कोलकाता और विजयवाड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी वाराणसी के रास्ते बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

विज्ञापन


नई उड़ान शुरू होने से पूर्वांचल के यात्रियों को आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहर विजयवाड़ा तक पहुंचने के लिए अब लंबी कनेक्टिंग यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। विमान करीब एक घंटा 55 मिनट में वाराणसी से विजयवाड़ा पहुंच जाएगा। इससे व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस रूट पर कोई सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार संचालित होगी। फ्लाइट संख्या 6ई-6501 वाराणसी से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:50 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6ई-6502 विजयवाड़ा से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

इसी विमान से कोलकाता और विजयवाड़ा के बीच भी कनेक्टिंग सेवा उपलब्ध होगी। कोलकाता से विमान दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरकर वाराणसी होते हुए शाम 5:50 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगा। वापसी में विमान विजयवाड़ा से शाम 6:20 बजे प्रस्थान करेगा और वाराणसी होकर रात 10:15 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है तथा टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। नई सेवा शुरू होने से पूर्वांचल और दक्षिण भारत के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट के लंबे इंतजार से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें