फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अचानक भरभरा कर गिरा जर्जर भवन, दो दुकानें क्षतिग्रस्त; शहर में 400 से ज्यादा जर्जर मकान बने हैं खतरा

Sat, 06 Jul 2024 12:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच शनिवार को दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिरने की घटना सामने आई। हालांकि मकान गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
जर्जर मकान गिरने के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के खालिसपुरा मोहल्ले में शनिवार को एक जर्जर मकान का एक हिस्सा भहरा कर ढह गया। संयोग था कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। बिजली विभाग की टीम ने गली की विद्युत आपूर्ति बंद करवाकर मलबा हटाकर तस्दीक की गई कि कोई नीचे दबा तो नहीं है। हादसे में एक महिला को मामूली चोट लगी है। इसके अलावा जर्जर मकान के दो दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन


खालिसपुरा में कोलकाता में रहने वाले चंदन भट्टाचार्य के ट्रस्ट का जर्जर मकान है। मकान में शिवजी का मंदिर है और पीछे की ओर चार किरायेदार रहते हैं। सुबह मकान का अगला हिस्सा संकरी गली में अचानक गिर गया। मंदिर और किरायेदारों के कमरे सुरक्षित हैं। किरायेदारों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। 

पूर्व पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी ने बताया कि मकान के सामने की गली से सैलानियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है। मगर, संयोग अच्छा था कि हादसे के दौरान गली से कोई नहीं गुजर रहा था। उधर, देर शाम तक मौके से मलबा नहीं हटाया जा सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन


शहर में 400 से ज्यादा जर्जर मकान बने हैं खतरा
शहर में 400 से ज्यादा जर्जर मकान हैं। इनमें से ज्यादातर को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। इसके चलते उन्हें गिराने के संबंध में नगर निगम प्रशासन भी निर्णय ले रहे हैं। आगामी दिनों में जब अच्छी बारिश होगी तो यह जर्जर मकान बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें