फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के चेंबर में युवती का धर्मांतरण के बाद शादी, गरमाया वाराणसी कोर्ट का माहौल

Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
lawyers - फोटो : अमर उजाला
वकील के चेंबर में युवती का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को इस मसले पर वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर का माहौल गरमाया रहा। यहां शुक्रवार को एक वकील के चेंबर में युवती का धर्म परिवर्तित कराकर विवाह कराने का मामले सामने आया था। जिस वकील के चेंबर में विवाह कराया जा रहा था उसके खिलाफ अन्य वकीलों ने मोर्चा खोल दिया था। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला..
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए अधिवक्ता शाहनवाज खान सहित अन्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। वहीं, प्रकरण की जांच के लिए अधिवक्ता सुरेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है। 



 
विज्ञापन

3 of 5
lawyers
अधिवक्ता के स्पष्टीकरण और टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। इस मसले पर हुई बनारस और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। अधिवक्ता शाहनवाज खान पर उनके चेंबर में तीन मई की शाम बनारस की एक युवती का धर्मांतरण कराकर विवाह और धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी कराए जाने का आरोप है। 

 

4 of 5
शादी

अधिवक्ता उपेंद्र नरायन सिंह और अनुराग पांडेय के अलग-अलग प्रस्ताव पर बुलाई गई इस बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता शाहनवाज खान के चेंबर में धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराए जाने की निंदा की। अधिवक्ता का चेंबर आवंटन और दोनों बार से उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो इमेज

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही प्रदेश की बार कौंसिल से सदस्यता खत्म कराने की संस्तुति का आग्रह किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी परिसर से समाज और देश विरोधी गतिविधियां संचालित न होने पाएं, यह सुनिश्चित किया जाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें