फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: डीजी यात्रा का ट्रायल शुरू, 62 यात्रियों ने की नई दिल्ली तक पेपरलेस यात्रा

Wed, 03 Aug 2022 09:51 AM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट से मंगलवार को 62 यात्रियों ने दिल्ली तक पेपरलेस डीजी यात्रा की। इंडिगो एयरलाइंस के चयनित विमानों में सात अगस्त तक डीजी यात्रा का ट्रायल चल रहा है। 
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा का ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन मंगलवार को 62 यात्रियों ने दिल्ली तक पेपरलेस डीजी यात्रा का लाभ उठाया। टर्मिनल भवन के बाहर प्रस्थान द्वार डी-2 पर लगाए गए डीजी यात्रा संबंधित उपकरणों पर यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद टर्मिनल भवन में पहुंचे, जहां यात्रियों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस के चयनित विमानों में सात अगस्त तक डीजी यात्रा का ट्रायल चल रहा है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सन्याल के अनुसार यह ट्रायल सफल रहा तो 15 अगस्त से एयरपोर्ट पर संचालित सभी विमान के यात्रियों के लिए डीजी यात्रा की शुरुआत कर दी जाएगी। 

मोबाइल से भी कर सकते है डीजी यात्रा का पंजीकरण
एयरपोर्ट पर लगे डीजी यात्रा से संबंधित क्यूयार बार कोड को पहली बार यात्री को अपने मोबाइल से स्कैन करना पड़ेगा। बार कोड स्कैन होते ही डीजी यात्रा संबंधित एप्लीकेशन अपलोड होगा और यात्री अपने मोबाइल से पंजीकरण कर सकेगा। यात्री को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड लिंक करने के बाद वैक्सीनेशन का विवरण अपलोड करना होगा। बोर्डिंग पास या टिकट पर छपा बारकोड को एप्लीकेशन से स्कैन के बाद यात्रा विवरण डीजी एप्लीकेशन में स्वत: स्टोर हो जाएगा। मशीन के कैमरे के जरिए यात्री का आई स्कैन के बाद गेट खुलेगा और यात्री टर्मिनल भवन में प्रवेश कर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें