फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में पूरी करनी होगी वाराणसी में विकास की परियोजनाएं, डीएम ने की समीक्षा

Tue, 16 Feb 2021 01:00 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
विज्ञापन

वाराणसी जिले में चल रही विकास की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय की गई है। जिलाधिकारी ने तय समय से सभी परियोजनाओं से जुड़े कामों को खत्म कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभागवार परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता और रेलवे के अधिकारी  द्वारा बैठक में संबंधित परियोजनाओं का विवरण लेकर उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। उधर काशी रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित इंटिग्रेटेड माडल टर्मिनल के कार्यों की रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने बैठक में मंडी द्वारा पैक हाउस का कार्य अभी तक शुरू न करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही शहर में डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ को निर्देशित दिया।

विज्ञापन

चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया को माडल इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित करने, शहर की तीनों विधानसभाओं के एक-एक वार्ड को माडल के रूप में विकसित करने के बारे में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में  पीडब्ल्यूडी एवं वीडीए को शहर की सड़कों की पटरियों को रंगीन इंटर लाकिंग और सभी पटरियों को पक्की कराने की कार्य योजना तैयार कराने, वरुणा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित किये जाने हेतु इंटर सेप्टिंग ड्रेन का कार्य 15 मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सारनाथ में प्रस्तावित विकास की परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, परिवहन, वीडीए, रेलवे, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, एपिडा, आईपीडीएस सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें