सांसद मनोज तिवारी की गंगा स्तुति
प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक हुए। इसमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी गंगा को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि इसमें 21 वैदिक ब्राह्मण व 42 रिद्धि सिद्धि स्वरूप कुमारी कन्याएं चंवर डोलाते हुए मां गंगा की आरती की। 108 लीटर दूध से गंगा का दुग्धाभिषेक, 108 किलो की अष्टधातु प्रतिमा का विशेष फूल द्वारा शृंगार किया।
कहीं नशा मुक्ति का संदेश तो कहीं शिवाजी को समर्पित हुई रंगोली
केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की ओर से शनिवार को चेतगंज में पत्रकार वार्ता में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि देव दीपावली पर घाटों और कुंडों को सजाने के साथ दीये जलाए गए। गायघाट, केदारघाट, अस्सी, रविदास घाट और पंचगंगा घाट पर थीम बेस देव दीपावली और काशी में नशा मुक्त क्षेत्र की मांग करती रंगोली बनाई।