डबल डेकर बजड़े, नाव और क्रूज में सवार होकर देव दीपावली देखने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। देसी और विदेशी पर्यटक देव दीपावली में काशी आने के लिए बुकिंग करा चुके हैं। कारोबारी घराने और बैंकों ने 60 में से 47 डबल डेकर बजड़े की बुकिंग करवा ली है। छह क्रूज की भी बुकिंग हो चुकी है।
15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली
काशी के 84 घाटों, कुंड, पोखरों पर इस साल 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान है। 15 दिन पहले ही 92 फीसदी नावें, डबल डेकर बजड़े, क्रूज और होटल बुक हो चुके हैं। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की अद्भुत छटा निहारने के लिए पांच हजार होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और लॉज की पर्यटकों ने बुकिंग कराई है।