फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली त्योहार की खुशियां: बेकाबू ट्रेलर ने दुकान के सामने खड़े लोगों को रौंदा, दो की मौत; 2 गंभीर

Wed, 30 Oct 2024 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में अनियंत्रित ट्रेलर ने दूकान के सामने खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से नाराज लोगों ने ट्रेलर चालक व परिचालक को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को भीड़ से बचाया। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रेलर दूकान के सामने खड़े हुए लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई । हादसे में बर्तन की दूकान के सामने खरीददारी कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया है। धनतेरस के दिन हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बर्तन की खरीदारी कर रहे लोगों को ट्रेलर ने रौंदा
घटना बीती रात 11 बजे की है। पुरऊपुर के पास सड़क के किनारे भुसौला भीखपुर निवासी फूलचंद पटेल की बर्तन व हार्डवेयर की दूकान है। धनतेरस की वजह से दूकानें देर रात तक खुली हुई थीं। इसी दरम्यान मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेलर पुरउपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे फूलचंद की दूकान के सामने मौजूद लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए हादसा का शिकार

हादसे में सुभाष माली (35) निवासी कमालपुर व सूरज यादव (20) निवासी भुसौला भीखपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भुसौला भीखपुर निवासी दूकानदार फूलचंद पटेल व सोनू यादव को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। 

नाराज लोगों ने चालक व परिचालक को पीटा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह से दोनों को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मुंगराबादशाहपुर थाने के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की जमकर कहासुनी सुनी भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

पुलिस बोली
इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि हादसे में दो लोगों की जान गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। ट्रेलर चालक व परिचालक पुलिस हिरासत में हैं। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें