गंगा घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था और घाटों पर तिरंगा लाइटिंग कराने के लिए खराब लाइटिंग को दुरुस्त कराने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। देव दीपावली का शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण होगा।
मंडलायुक्त ने देव दीपावली के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने 17, 18 और 19 नवंबर को होने वाले हॉट एयर बैलून शो के संबंध में बैठक के दौरान भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि हॉट एयर बैलूनिंग में कुल 11 बैलून होंगे। जिसमें भारत के चार सहित यूके, पोलैंड, यूरोप सहित अन्य देशों के बैलून एवं उनके पायलट रहेंगे। प्रति दिवस 500 लोगों का उड़ान इसमें होगा।
हॉट एयर बैलून के उड़ान के लिए 15 किमी सर्किल को चिह्नित किया गया है। जिसमें 7 किलोमीटर की उड़ान अधिकतम 10 हजार फीट पर होगी। 19 नवंबर को सायं गंगा उस पार रेती में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। तीन दिनों तक सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग एयर बैलून एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।
पढ़ेंः दो दिवसीय प्रवास पर 12 नवंबर को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह की करेंगे अगवानी